Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राजीव कुमार चन्द्रवंशी को उत्कृष्ट कार्य के लिए वित्तमंत्री ने किया सम्मानित
6/12/2025 1:52:50 PM IST
7540
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
होरील गंज मोहल्ले के रहने वाले राजीव कुमार को वित्त मंत्री सीतारमण के द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद राजीव के परिवार एवं मोहल्ले के लोग में काफी खुश नजर आ रहे हैं। भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (SPMCIL) की इकाई भारत सरकार टकसाल, कोलकाता में कार्यरत जहानाबाद जिला के होरिलगंज मोहल्ला निवासी एवं राजू चंद्रवंशी के पुत्र राजीव कुमार चंद्रवंशी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान इसी माह नई दिल्ली स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, टॉवर-G में SPMCIL के नवीन निगम कार्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया। समारोह की शुरुआत वित्तमंत्री द्वारा निगम कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कर की गई। इसके पश्चात उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण एवं कर्मठता के लिए राजीव कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य चयनित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। राजीव कुमार चंद्रवंशी की इस उपलब्धि से न केवल कोलकाता टकसाल, बल्कि उनके गृह जिला जहानाबाद एवं सम्पूर्ण बिहार को गौरव की अनुभूति हुई है। उनका यह सम्मान इस बात का उदाहरण है कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और निरंतर परिश्रम से किसी भी क्षेत्र में सफलता और पहचान हासिल की जा सकती है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मोहल्ले के लोग काफी खुश हैं और एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई बांट रहे है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश