Date: 13/06/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि वैज्ञानिकों ने ली 90 गांव के किसानों की जमीनी समस्याओं की ली फीडबैक 

6/12/2025 5:53:45 PM IST

85
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र धनबाद के  कृषि वैज्ञानिकों ने 90 गांव के किसानों की जमीनी समस्याओं की  फीडबैक ली । यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलाई गई। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक की दलों द्वारा  टुंडी, कलियासोल, निरसा प्रखंड के छः गांवों  बरियारपुर, अयवाटांर, भूसारा,  चैनपुर, सिजुआ और बिराजपुर में अभियान के सफल  आयोजन का समापन किया गया। डॉ राजीव कुमार वरिय वैज्ञानिक व हेड  ने  धान के साथ साथ अरहर, उरद , सोयाबीन, तिल  और मूंगफली की उन्नत खेती की जानकारी विस्तार से दी। डॉ देवकांत प्रसाद ने कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र धनबाद द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों व अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण के संबंध में जानकारी दी।  उन्होंने किसानों से मिट्टी जांच कराने का भी आह्वान किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ बिरेंद्र कुमार  ने  कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।  कृषि वैज्ञानिक डॉ भूपेंद्र कुमार  ने सब्जी की खेती के संबंध में जानकारी दी।   डॉ सीमा सिंह ने मशरूम उत्पादन सहजन की खेती, मरुआ की खेती से स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर पशुपालन वैज्ञानिक डॉ कनका ने  पशुओं संबंधित रोग की पहचान और रोकथाम की जानकारी दी। डॉ सूर्य कांत मानीक ने प्राकृतिक खेती अपनाने  पर जोर दिया।  रमन कुमार श्रीवास्तव ने  प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि  योजना  की जानकारी दी। सैकड़ों की संख्या में किसान कार्यक्रम में भाग लेकर लाभान्वित हुए।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क