Date: 21/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अर्वत फाउंडेशन ने उपायुक्त से गुटका पान मसाला की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की 

6/13/2025 1:19:19 PM IST

7464
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur : अर्वत फाउंडेशन ने तंबाकू शराब और नशीले पदार्थ के बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया साथ ही उपायुक्त से गुटका पान मसाला की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। वैसे इन लोगों का कहना है कि गुटखा से कैंसर जैसा खतरनाक बीमारी उत्पन्न हो रहा है। ऐसे में समाज को बचाने के लिए विशेष कर गुटखा और सिगरेट पर रोक लगाई जाए और सार्वजनिक स्थलों पर और बाजार में इन मादक पदार्थों के बेचने पर प्रतिबंध हो, हालांकि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र भी सौपा है।

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट