Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विश्वास ने पीएम मोदी से आंखों देखा हाल बताया. उन्होंने कहा ...
6/13/2025 1:19:19 PM IST
7535
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gujrat :
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में फ्लाइट में सवार 241 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 1 मात्र युवक जीवित बचा. विमान हादसे में एकमात्र जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने विश्वास कुमार से उस भयावह मंजर के बारे में पूछा, जिसमें विमान में सवार 242 में से 241 की जान चली गई. विश्वास ने पीएम मोदी से आंखों देखा हाल बताया. उन्होंने कहा कि मुझे खुद विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं कैसे जिंदा बचा.
लगा अब बस मैं भी मरने वाला- विश्वास कुमार
कुमार ने बताया कि हादसे के समय कुछ देर के लिए तो मुझे ये लगा कि अब मैं भी बस मरने ही वाला हूं. लेकिन जब आंख खुली तो मैंने पाया कि मैं जिंदा हूं. उसके बाद मैंने सीट बेल्ट खोली और ट्राई किया कि मैं निकल सकता हूं. फिर मैं निकल गया. मेरी आंखों के सामने विमान में मौजूद एयर हॉस्टेस, आंटी-अंकल सभी मिस हो गए. जो भी लोग साथ में मौजूद थे वहां कोई नहीं बचा था.
मैंने लोगों को जलते हुए देखा
अस्पताल में भर्ती विश्वास कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी सीट 11-ए थी. विमान के उस हिस्से में सीट थी, जो इमारत के भूतल से टकराया था. उन्होंने कहा कि आग लगने से उनका बायां हाथ जल गया था. आग लगने के बाद मैं पैदल ही बाहर निकल कर आया हूं. हर तरफ लोग पड़े हुए थे. बाद में मुझे एंबुलेंस की मदद से यहां अस्पताल लाया गया.विश्वास कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त लोगों को मैंने जिंदा जलते हुए देखा है. मैं ये हादसा कभी नहीं भूल सकता हूं. मुझे नहीं पता कि मैं कैसे बच गया. हां के लोग मेरा अच्छा इलाज कर रहे हैं. यहां के लोग बहुत अच्छे हैं.विश्वाश कुमार रमेश 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक हैं, जो भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे. वे अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ यूके लौट रहे थे. विश्वाश 11A में बैठे थे, जबकि उनके भाई विमान में दूसरी लाइन में बैठे हुए थे.
गुरुवार को हुआ था हादसा
गुरुवार को अहमदाबाद में फ्लाइट टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों के बाद क्रैश हो गई. इस हादसे में अब तक 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे. वहीं फ्लाइट में सवार 242 में 241 लोगों की जान जा चुकी है. एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी. दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई. मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रशांत किशोर की जीत पर जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
#
मुंगेर में एक साथ दिखे नाग-नागिन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
#
सुल्तानगंज से बाबा धाम जा रहे कांवरियों की सेवा में जुटा जमशेदपुर, 10 दिवसीय निःशुल्क शिविर शुरू
#
शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और सोने की चेन बरामद
#
छात्र, बेरोजगारी और सत्ता विरोधी लहर: बीजेपी की हार की 10 बड़ी वजहें
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
#
लोकसभा प्रभारी सतीश पॉल मुंजवी ने केंद्र सरकार पर बोलै हमला, कहा महंगाई, बेरोजगारी और...