Date: 24/06/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

क्षत्रिय महिला इकाई  जमशेदपुर की 11 वां वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह 

6/16/2025 5:17:48 PM IST

55
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर क्षत्रिय महिला इकाई की ओर से लगातार 11 वां वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  यह आयोजन बिस्टुपुर माइकल जोन ऑडिटोरियम मे किया गया।  कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।  इस कार्यक्रम मे परीक्षाओ मे प्रथम, दुतिय और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र छात्राओं को पुरषकार देकर सम्मानित किया गया।  इस सम्मान समारोह मे छात्र छात्राओं मे भी खुसी की लहर देखने को मिली।  संस्था की अध्यक्ष ने बताया कि 2016 से क्षत्रिय महिला इकाई की ओर से यह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाने लगा है।  जंहा हर वर्ष अच्छे नंबरों से पास होने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाता है।  उसी क्रम मे इस वर्ष के भी अच्छे नंबरों से पास करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मान देने का काम महिला इकाई की ओर से किया गया है। इस सम्मान से छात्र छात्राओं मे भी एक उत्साह देखने को मिलता है।  साथ ही महिला इकाई ने सभी बच्चों का उज्वल भविष्य की कामना की।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट