Date: 20/06/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बोकारो तेनुघाट डैम का आठ फाटक को खोला, ममता बनर्जी ने झारखंड सरकार पर लगाया ज्यादती का आरोप 

6/19/2025 6:15:19 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bokaro  : बोकारो स्थित तेनुघाट डैम का आठ फाटक को खोला गया है। वहीं लगातार वारिस होने के कारण दामोदर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा रहा है। वहीं डैम में पानी रखने की क्षमता 852 फीट है जबकि अभी पानी 854 फीट तक हो गया है। वहीं पहले दो फाटक खोला गया था वावजूद जल का स्तर लगातार बढ़ता गया जिसके कारण डैम की सुरक्षा को देखते हुए दो फाटक और खोला गया। जब दोपहर में दामोदर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया तो चार और फाटक खोल दिया गया है। वहीं अभी कुल आठ रेडियल फाटक खुला हुआ है जिससे अत्यधिक मात्र में पानी का बहाव दामोदर नदी में हो रहा है। वहीं भारी वारिश को देखते हुए और भी फाटक खोला जा सकता है।बताते चले की लगातार हो रहे बारिश के कारण तेनुघाट डैम का दो फाटक को आज सुबह खोला गया और कल दो फाटक रेडियल गेट को खोला गया था। कुल मिलाकर चार गेट को खोला गया था। वहीं दो बजे के बाद और चार फाटक खोल दिया गया जिससे दामोदर नदी में 55हजार क्यूसेक प्रति मीटर सेकेंड में पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिससे दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ गया है ऐसे में जिला प्रशासन ने इसको लेकर लोगों को सतर्क भी किया है। दामोदर किनारे रहने वाले लोग और दामोदर नदी में मछली मारनेवाले और स्नान करने वाले लोगो को जिला प्रशासन के द्वारा आगाह करते हुए इसकी जानकारी दे दी गई है। जरूरत पड़ने पर और भी रेडियल गेट खोलने की बात कही गई है। तेनुघाट डैम में कुल 10 रेडियल फाटक है। ज्ञात हो की तेनुघाट डैम का सभी दस गेट खोलने के कारण मैथन डैम में पानी का दवाब  काफ़ी बढ़ गया था जिसके चलते मैथन डैम को भी खोलना पड़ा जिसके कारण बंगाल में बाढ़ का खतरा बढ़ गया जिसको लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड सरकार पर जानबूझकर पानी छोड़ने का आरोप लगाई थी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ममता के आरोपों का खंडन करते हुए विरोध जताया था। अगर इसी प्रकार से लगातार बारिश होते रही तो एक बार फिर से दोनों प्रदेशों में तल्खी बढ़ सकती है।
 
 
बोकारो से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार शर्मा की रिपोर्ट