Date: 20/06/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 वन विभाग ने 350 से अधिक घरों को  खाली करने का दिया नोटिस,लोगों में मची हड़कंप 

6/20/2025 1:20:55 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited  By -Sanjana Singh
Jamshedpur :  गोकुल नगर के लोग उपायुक्त से  मिले और अपनी बात को रखा ,कहा किसी तरह बचा लिया जाए,,इसमें उपायुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया गया कि बहुत ही जल्द इस मामले को गंभीरता पूर्वक देखेंगे। बस्ती वासियों को कहना है कि हमारे पूर्वज 40 वर्षों से इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। वर्षों के मेहनत और जीवन भर की पूंजी से हमने घर बनाए हैं और यही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। गोकुल नगर एक आर्थिक रूप से कमजोर बस्ती है।जहां अधिकांश परिवार दिहाड़ी मजदूरी, रिक्शा चालान, घरेलू कार्य और छोटी-मोटी दुकानों के कार्यों पर निर्भर हैं ।वर्तमान में यहां लगभग 350 परिवार निवास करते हैं। हाल ही में वन विभाग ने  बिना किसी पूर्व सूचना या बिना परामर्श के घर तोड़ने संबंधित नोटिस जारी कर दिया गया। यह निर्णय न केवल हमारे लिए अत्यंत पीड़ा दायक है। बल्कि  अमानवीय एवं असंवैधानिक दृष्टिकोण से भी अनुचित प्रतीत होता है। नोटिस की प्रक्रिया भी ऐसी रखी गई है , जिसमें की एक मकान तोड़ भी दिया गया है। अगर किसी कारणवश विस्थापन आवश्यक हो तो पुनर्वास की समुचित एवं ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। हमारी मांग है कि संयुक्त बैठक स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित कर इस समस्या का समाधान संवेदनशीलता से निकाला जाए। वन विभाग द्वारा अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के बस्ती वासियों को नोटिस देना प्रारंभ कर दिया गया और समय भी मात्र एक हफ्ते का दिया गया इसमें घर खाली करना आसंभव है। हम अपनी जान दे देंगे पर घर खाली नहीं करेंगे 40 वर्षों से हम इस जगह निवास कर रहे हैं। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के किये मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#
विस्थापितों की बेलगड़िया टाउनशिप को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने की है युद्ध स्तरीय तैयारी 
 
 
 

# अपर समाहर्ता ने लगाई जनता दरबार सुनी जनसमस्या ,सम्भव शिकायतों का निवारण सहित दी दीशा निर्देश भी  
# विशाखापत्तनम का समुद्र तट बनेगा गवाह,3 लाख से ज्यादा लोग करेंगे पीएम मोदी के साथ योगासन
#
और जांच पड़ताल के बाद भी फिर से वापसी हो गई प्रमंडलीय सचिव पद पर  प्रभात रंजन की
 
विश्वकर्मा सेवा सदन में एक कार्यक्रम में हुई उनका  जोरदार स्वागत 

#
योग सिर्फ एक अभ्यास  हीं नहीं अपनी मूल प्रकृति से संपर्क बनाये रखना भी है 
 
 21  जुन विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष