Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भतीजे ने चाचा के मुँह में मारी गोली, भतीजा फरार, पुलिस खोज में जुटी
6/22/2025 10:57:39 AM IST
7512
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Vikash
Patna :
कंकड़बाग थाना क्षेत्र में चिरैया टाल पुर हाई स्कूल गली में पारिवारिक रंजिश के चलते भतीजे ने अपने चाचा को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। मृतक सूरज यादव की बेटी लवली कुमारी ने बताया कि उनके पिता घर की रंगाई-पुताई का काम करवा रहे थे, इसी दौरान उनका भतीजा सतेंद्र उर्फ झुनझुनू यादव वहां पहुंचा, उसने सूरज यादव से कहा, “चाचा, तरक्की आप ही तो कर रहे हैं.” इसके बाद वह अपने घर गया, हथियार लेकर लौटा और सूरज यादव पर दो गोलियां दाग दीं। उसने एक गोली मुंह के अंदर और दूसरी सिर में मारी। घायल सूरज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक की बेटी लवली ने बताया कि झुनझुनू यादव का पहले भी हिंसक वारदातों में नाम रहा है, वह भारतीय सेना में कुक के तौर पर कार्यरत था, लेकिन नौकरी छोड़ने के बाद से वह नशे की हालत में रहता था और अक्सर लोगों से झगड़ा करता था. उस पर पहले भी हिंसक घटनाओं के आरोप लग चुके हैं, जिसके चलते वह जेल भी जा चुका है। कुछ समय पहले झुनझुनू ने मृतक की पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था, जिसकी वजह से वो एक महीने जेल में था.
पड़ोसियों ने बताया कि झुनझुनू यादव अक्सर नशे में धुत रहता था और लोगों से मारपीट करता था। उसके व्यवहार को लेकर लोग पहले से ही आशंकित थे। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी, परिचय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. सिटी एसपी ने दावा किया है कि 24 घंटे के अंदर झुनझुनू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...