Date: 10/08/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रघुवर दास को मोह मूलवासी से नही बल्कि झारखण्ड के कोयला,पत्थर, लोहा से है : मंत्री

6/22/2025 3:31:03 PM IST

87
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर एक अमोई में आज झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने फाइबर ब्लॉक और स्ट्रीट लाइट इंस्टॉलेशन का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। इस मौके पर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संजय मिश्रा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता समेत गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं पत्रकारों से बात करते हुवे डॉक्टर इरफान अंसारी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास के संथाल परगना के दौरा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को तो छोड़ देते हैं इसलिए कि वो झारखंडी और आदिवासी नेता हैं, लेकिन रघुवर दास तो झारखण्ड के वासी नही है वो छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उनसे विनती है कि झारखण्ड को छोड़ दीजिए, हमलोगों को माफ कर दीजिए। आगे उन्होंने कहा कि रघुवर दास को झारखण्डीयों से प्यार नही है बल्कि रघुवर दास को यहां के खनिज संपदा से प्यार है वो लूटना चाहते हैं झारखण्ड के खनिज संपदा को, उनको तो उड़ीसा के राज्यपाल बना दिया लेकिन झारखंड के खनिज संपदा को लूटने के लिए उन्होंने राज्यपाल पद का इस्तीफा दे दिया और पुनः झारखण्ड के राजनीति में वापस आगये। उनको आदिवासि, मूलवासी से प्यार नही है बल्कि झारखण्ड के कोयला, पत्थर, लोहा व अन्य खनिज संपदा 
से मोह है। 
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट