Date: 10/08/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सांसद उपेंद्र ने कहा कि बताएं नीतीश कुमार एक्सपायरी है कि लालू यादव ? 
 

6/22/2025 5:16:58 PM IST

79
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya jee : राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में सरकार बनेगी।  लाल यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं लेकिन एक भी सभा नहीं कर पाते हैं तो बताइए कि नीतीश कुमार एक्सपायरी है कि लालू यादव एक्सपायरी हो गए हैं। उक्त बातें उन्होंने गया जी में सर्किट हाउस में आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। साथ हीं उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार में विकास की रफ्तार तेजी से हुई है और आने वाले दिनों में भी बिहार विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गांधी मैदान में 29 जून 2025 को मगध क्षेत्र स्तरीय संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली होने जा रहा है।   
 
 
गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट