Date: 07/07/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व विधायक स्वर्गीय बिष्णु प्रसाद भैया की धर्मपत्नी ने समारोह कर मनाई 63 वीं जयंती

6/27/2025 3:02:57 PM IST

47
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin     
 
Jamtara  :आज जामताड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय बिष्णु प्रसाद भैया की 63 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, जयंती के उपलक्ष्य में स्वर्गीय बिष्णु प्रसाद भैया की धर्मपत्नी चमेली देवी ने पटोदिया धर्मशाला में एक समारोह का आयोजन किया, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्थानों से गणमान्य लोग शामिल हुए। जहां सभी लोगों का चमेली देवी ने स्वागत किया। कार्यक्रम से पूर्व बिष्णु भैया चौक स्थित उनके प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्वर्गीय बिष्णु प्रसाद भैया की धर्मपत्नी चमेली देवी ने कहा कि मेरे पति के द्वारा छूटे हुवे काम को पूरा करना है, क्षेत्र में बहुत छोटी बड़ी समस्या है। जिसे पूरा करना है। वहीं जे एम एम के उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ दुबे बताया कि स्वर्गीय बिष्णु प्रसाद भैया की जयंती हमलोग प्रत्येक वर्ष मनाते आ रहे हैं, और ये अनंत काल तक मनाया जायेगा, बिष्णु भैया जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं, लोगों के लिए विकास की बहुत सारी काम किये हैं। उनका अधूरा सपना को हमलोग भी प्रयास कर पूरा करने में लगे हुए हैं। क्षेत्र के लोगों के बीच वो बहुत प्रिय व्यक्ति में से थे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट