Date: 07/07/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा मनाया गया श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 

6/27/2025 7:18:14 PM IST

187
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Vikash 
 
Dhanbad : इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव की शुरूआत भूइफोड़ मंदिर में महादेव के पूजा से की गई। भगवान भूइफोड़ महादेव को 21 किलो आम और फूलों से सजाया गया,अभिषेक एवं आरती के पश्चात रथ की पूजा की गई। रथ यात्रा में धनबाद के हजारों भक्तों ने कीर्तन ,नृत्य, पुष्प एवं भोग अर्पण के साथ भगवान जगन्नाथ जी का स्वागत किया एवं यात्रा महोत्सव को भव्य बनाया। भूइफोड़ मंदिर से स्टीलगेट, कोयलानगर होते हुए रथ काली स्थान कुसुम विहार तक गई। यात्रा में भक्तों के मध्य 301 किलो आम भक्तों को प्रसाद स्वरूप बांटा गया। रथ यात्रा में बाईपास, बिग बाजार, स्टीलगेट कोयलानगर और कोला कुसमा में भक्तों के लिए शरबत शीतल जल की व्यवस्था की गई। रथ यात्रा के कुसुम विहार पहुंचने के बाद महा आरती का आयोजन किया गया। महा आरती के बाद भक्तों के मध्य महाप्रसाद का वितरण किया गया।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क