Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डुमरी विधायक जयराम महतो की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल
6/30/2025 11:16:33 AM IST
7549
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By Sanjana Singh
Balrampur :
गिरिडीह के डुमरी से जेएलकेएम विधायक जयराम कुमार महतो को एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में छह युवक घायल हुए हैं. सभी घायल युवक विधायक जयराम कुमार महतो के मित्र हैं. यह जानकारी विधायक के निजी सचिव संजय महतो ने दी है. यह हादसा रविवार की रात करीब 10.30 बजे पश्चिम बंगाल के बलरामपुर-पुरुलिया में हुआ था. प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद के अशर्फी अस्पताल और जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी खतरे से बाहर हैं लेकिन संतोष नामक एक युवक के कंधे के पास की एक हड्डी टूट गई है. हादसे की जानकारी खुद विधायक जयराम महतो ने अपने एक्स हैंडल से घायलों की तस्वीरों के साथ साझा की है. उन्होंने बताया है कि सभी सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर है.डुमरी विधायक के निजी सचिव संजय महतो ने बताया की रविवार को कराईकेला में जनसभा को संबोधित करने के बाद काफिला लौट रहा था. उस दौरान भारी बारिश हो रही थी. एक स्कॉर्पियो गाड़ी में विधायक के छह मित्र थे जो उनकी गाड़ी को एस्कॉर्ट कर रहे थे. इसी दौरान गाड़ी के शीशे पर लगे कीचड़ को साफ करने के लिए रुक गये. फिर काफिला को ज्वाइन करने के लिए एस्कॉर्ट गाड़ी की रफ्तार तेज थी. इसी दौरान एक टर्निंग प्वाइंट पर गाड़ी पलट गयी और सड़क से करीब 100 मीटर दूर चली गई. इसकी सूचना मिलते ही विधायक वापस लौटे और अपने सभी मित्रों को प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाह के लिए धनबाद लेकर गये. साथ ही क्रेन बुलवाकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को खेत से निकाला गया.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन