Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गांधी मैदान में 6 जुलाई को सनातन महाकुंभ का भव्य आयोजन ,धीरेंद्र शास्त्री होंगे शामिल
7/3/2025 2:43:26 PM IST
7586
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By Sanjana Singh
Patna:
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 6 जुलाई को सनातन महाकुंभ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल होंगे. खासबात ये है कि इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री का दरबार नहीं लगेगा. ये जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और श्रीराम कर्मभूमि न्यास के संस्थापक अश्विनी कुमार चौबे ने दी है.
सनातन महाकुंभ का आयोजन भगवान परशुराम जन्मोत्सव के समापन अवसर पर किया जा रहा है. इस महाकुंभ का उद्देश्य सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है. बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मठ के महंत के रूप में शामिल होंगे. साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी शामिल होंगे.
धीरेंद्र शास्त्री का नहीं लगेगा दरबार: श्रीराम कर्मभूमि न्यास के संस्थापक अश्विनी चौबे ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अलग से कोई दरबार नहीं लगेगा, बल्कि वह "हनुमत संवाद" कार्यक्रम में भाग लेंगे. उनकी उपस्थिति लगभग दो घंटे तक रहेगी. जिसमें वो श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिक चर्चा करेंगे. उनकी भागीदारी को लेकर प्रशासन से अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है. उन्होंने कहा किकथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, अनिरुद्ध आचार्य, जया किशोरी और इंद्रेश उपाध्याय जैसे प्रमुख धर्मगुरु भी इस आयोजन में शामिल होंगे.
महाकुंभ की अध्यक्षता जगद्गुरु रामभद्राचार्य करेंगे. उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को संदेश देते हुए कहा है कि यह आयोजन मानवता के लिए एक पवित्र अवसर है, जो आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है. आयोजकों ने प्रेस वार्ता कर श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे बड़ी संख्या में सनातन महाकुंभ में शामिल होकर संतों का सान्निध्य प्राप्त करें और आध्यात्मिक ज्ञान भी अर्जित करें.
अश्विनी चौबे ने बताया कि 6 जुलाई को सुबह 7 बजे से यज्ञ का आयोजन होगा. जिसमें 108 परशु (फरसे) गांव-गांव से लाकर स्थापित किए जाएंगे. गांधी मैदान में एक विशाल परशु भी बनाया जाएगा, जो भगवान परशुराम का प्रतीक है. सुबह 9:30 बजे सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और परशुराम चालीसा का पाठ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य विश्व शांति और भारत को विश्व गुरु बनाना है.
इस महाकुंभ में वेद, पुराण, उपनिषद और रामायण पर आधारित ज्ञान गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी. श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ-साथ रुद्राक्ष या तुलसी की माला भी वितरित की जाएगी. वहीं, दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो. भक्तों के लिए प्रवेश निःशुल्क होगा, लेकिन 10,000 विशेष पास जारी किए जा रहे हैं. ये पास दिव्यांगजन, वृद्धजन और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएंगे. पास पटना के प्रतिष्ठित संस्थानों से प्राप्त किए जा सकेंगे.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भरत तिवारी एनकाउंटर अपडेट : भरत तिवारी की भाभी और दो प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष कराया अपना बयान दर्ज