Date: 11/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आश्रय गृह में अचानक किन्नरों ने हमला बोला, बुजुर्गों को दिखाया बाहर का रास्ता 

7/10/2025 11:33:14 AM IST

91
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Saba Afrin 
 
Jamshedpur : जमशेदपुर  में एक तरफ मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है।  वही दूसरी ओर  एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जहां छाया नगर में बने बुजुर्गों  आश्रय गृह में अचानक किन्नरों ने हमला बोल दिया और आश्रय गृह में रह रहे बुजुर्गों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। किन्नरों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा इस स्थल को उन्हें अलॉट किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि यहां रह रहे बुजुर्ग आखिर जाए तो कहां जाए। अभी फिलहाल वहां 14 बुजुर्ग आश्रय  में रह रहे हैं। किन्नर का कहना है कि यह आश्रय हम लोग को अलॉटमेंट किया गया था।  उन लोगों के पास पेपर भी है। लेकिन आज इस बारिश में सभी किन्नर समुदाय के लोग आश्रम में पहुंचकर अपना आश्रम बता रहे हैं।  केयरटेकर ने कहा अभी फिलहाल यहां 14 लोग रह रहे हैं। उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। वैसे  किन्नरों  का बवाल अभी थमा नहीं है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट