Date: 11/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में तबाही मचा 

7/11/2025 10:59:43 AM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Saba Afrin  
 
Jamshedpur : जमशेदपुर मे कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने परसुडीह क्षेत्र के कई इलाकों में तबाही मचा दी है। तिलकागढ़, गोबराटोला, विद्यासागरपल्ली, बागानटोला समेत अन्य बस्तियों में मिट्टी के बने कई घर ढह गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं। वही विद्यासागरपल्ली के रहने वाले सिंगराई जोंको का पूरा घर ढह गया है, वहीं गोबराटोला निवासी झोपो सरदार का आधा घर गिर चुका है, और वह प्लास्टिक की आड़ में किसी तरह अपने परिवार के साथ  रह रहे हैं। तिलकागढ़ के निवासी रामजीत टुडू और लालू माझी का भी घर गिर गया है।घटना की सूचना पर  मुखिया पान्नों मुर्मू ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और जिला प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, विशेषकर प्लास्टिक और अस्थायी आवास की मांग की। उन्होंने बिजली विभाग से भी उन क्षेत्रों में बिजली के पोल लगाने की मांग की, जहां अब तक बिजली की सुविधा नहीं है। मुखिया ने बताया कि कई बार विभाग को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट