Date: 11/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

श्रावणी मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी ने  किया निरीक्षण  

7/11/2025 3:53:38 PM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Jahanabad  :श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज  जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा ऐतिहासिक बराबर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूर्णतः तैयार है। साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य शिविर, विद्युत व्यवस्था, मार्ग की मरम्मति, पार्किंग स्थल तथा सुरक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला अवधि में सभी सुविधाएं निर्बाध रूप से चालू रहें और किसी भी परिस्थिति में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल के साथ समन्वय करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। निरीक्षण के क्रम में अप विकास आयुक्त डॉ प्रीति,अपर समाहर्ता  अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी  राजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)  विनय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,संबंधित कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मेला क्षेत्र में प्रशासन को पूर्ण सहयोग दें, साफ-सफाई बनाए रखें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें और किसी भी समस्या की स्थिति में नजदीकी नियंत्रण कक्ष या पदाधिकारियों से संपर्क करें।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट