Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठनों का हाथ? विदेशी फंडिग का भी खुलासा
4/15/2025 12:24:43 PM IST
7518
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
kolkata :वक्फ संशोधन कानून पर बवाल मचा हुआ है। देश के अलग-अलग राज्यों से वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन की खबरें हैं। असम और त्रिपुरा में भी उग्र प्रदर्शन की खबरें आईं, मगर इन राज्यों में हालात काबू में रहा। देश के अन्य हिस्सों में भी वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन हुए, मगर बंगाल की तरह नौबत नहीं आई। पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून का सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले और अन्य जिलों में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए। हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई और कई पुलिसकर्मी घायल हुए।वक्फ संशोधन कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा को लेकर इंटेलिजेंस एजेंसियों को चौंकाने वाले इनपुट मिले हैं। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो इस हिंसा की प्लानिंग लंबे समय से की जा रही थी। पिछले 3 महीनों से इलाके के लोग इस घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसके लिए विदेशों से फंडिंग की गई थी।
बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठनों का हाथ:
सूत्रों के अनुसार, बंगाल पुलिस को इनपुट मिले हैं कि इस हिंसक प्रदर्शन में बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठनों का हाथ है। सूत्रों ने कहा है कि जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (हूजी) जैसे समूह बांग्लादेश बॉर्डर से लगते इलाकों और सुंदरबन डेल्टा में हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं। ये आतंकी संगठन ट्रेनिंग देने के साथ ही प्रोपेगेंडा भी फैला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठन अशांति को बढ़ाने के लिए वैश्विक मीडिया का उपयोग कर रहे हैं और दहशत फैलाने के लिए अफ़वाह फैलाने में मदद कर रहे हैं।
विदेशों से हो रही थी फंडिंग:
मुर्शिदाबाद हिंसा की प्लानिंग और पूरे खर्च का दारोमदार तुर्की के भरोसे चल रहा था, यहीं से हिंसा को लेकर पूरा फंड दिया जा रहा है। जांच एजेंसियों की मानें तो इस योजना में शामिल हर हमलावर और पत्थरबाजों को लूटपाट के लिए 500 रुपये दिए गए थे। इनकी पिछले 3 महीनों से लगातार ट्रेनिंग चल रही थी। साजिशकर्ताओं ने बंगाल को भी बांग्लादेश बनाने की योजना बनाई थी, जैसे दंगे बांग्लादेश हिंसा में देखने को मिले थे। ठीक वैसे ही यहां भी प्लान था।
कब शुरू हुई थी मुर्शिदाबाद में हिंसा:
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में 10 अप्रैल से हिंसा जारी है। मुर्शिदाबाद में पहले से ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के करीब 300 जवान तैनात हैं और केंद्र ने व्यवस्था बहाल करने में मदद के लिए केंद्रीय बलों की पांच अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं।
केंद्र सरकार के वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर भड़की हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को आग लगा दी, सड़कें जाम कर दीं और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बंगाल में बढ़ते वोट प्रतिशत पर बोले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कहा भाजपा कर रही नौटकी
#
मुंगेर की धरती पर हुआ स्वामी सत्यानंद सरस्वती का पदार्पण ,आध्यात्मिक आस्था के महासंगम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी , मरीन ड्राइव परियोजना की ली जानकारी
#
राष्ट्रपति टू लेम पहुंचे बोधगया आगमन, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना ,गया एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक रहा हाई अलर्ट
#
धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, "मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश" के खिलाफ उबाल
#
बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा- कन्हैया कुमार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी