Date: 14/07/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय गोला का किया निरीक्षण

7/12/2025 11:14:18 AM IST

108
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Saba Afrin 
 
Gola  :शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय गोला का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के माध्यम से आम जनों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय अंतर्गत विभिन्न विभागों के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों एवं कर्मियों को दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न कारणों से अपनी समस्याओं को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे आम जनों की समस्याओं को भी सुना एवं उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला सुधा वर्मा, अंचल अधिकारी गोला समरेश कुमार भंडारी सहित अन्य उपस्थित थे।
 
गोला से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट