Date: 14/07/2025 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बोकारो की बेटी प्रियांशु मिस ग्रैंड इंडिया खिताब के फाइनल में पहुंची, झारखंड का कर रही है प्रतिनिधित्व
7/13/2025 6:34:48 PM IST
41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
मेहनत, जुनून और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। बोकारो जिले की एक बेटी इस बात को सच साबित कर रही है। ऑटो चालक की बेटी प्रियांशु चौधरी अब मिस ग्रैंड इंडिया 2025 बनने के करीब पहुंच चुकी हैं। वह राजस्थान के जयपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। प्रियांशु बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड अंतर्गत जारंगडीह स्थित सावित्री कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनके पिता नरेश प्रसाद चौधरी पेशे से एक ऑटो चालक हैं। बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद, प्रियांशु ने अपने मेहनत और लगन से फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रियांशु के पिता ने बताया कि प्रतियोगिता 4 जुलाई से जयपुर में शुरू हुई है और 13 जुलाई को फाइनल मुकाबला होगा। उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी बेटी इस बार मिस ग्रैंड इंडिया का खिताब जीतकर न केवल परिवार बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन करेगी। प्रियांशु 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी छोटी बहन दीपांशु दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई कर चुकी हैं और अब रांची में योग प्रशिक्षक के रूप में काम कर रही हैं। सबसे छोटी बहन ज्ञानशु बारहवीं साइंस की छात्रा हैं। प्रियांशु का यह पहला प्रयास नहीं है। इससे पहले उन्होंने 2024 में मिस इंडिया झारखंड का खिताब जीता था और 2025 में मिस यूनिवर्स झारखंड के टॉप 5 में जगह बनाई थी। इसके अलावा वह मिस स्पॉटलेस फेस ऑफ इंडिया और नॉर्थ ईस्ट आइकॉन ऑफ इंडिया की रनर-अप भी रह चुकी हैं।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
क्या 802 बोतल बोतल अंग्रेजी शराब गटक गएँ शराबी चूहे ?
#
देश हीं विदेशों से भी अनोखे अनोखे कांवर को ले कांवरियों का दल बाबा धाम रवाना
#
आकर्षक स्टॉलों के साथ मारवाड़ी महिला समिति का अग्रसेन भवन में सावन मेला
#
धनबाद राउंड टेबल के नए चेयरमैन सूरज सारिया नियुक्त
#
प्रभात रंजन फिर से भारतीय डाक कर्मचारी संघ सभी पदों पर बहाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डांस करने के विवाद में गोली चलाने वाले दोनों युवक गिरफ्तार ,सीसी टीवी से हुई थी खुलासा
#
ईरान इस्राइल युद्ध में तनाव के चलते भारत ने अपनाई खास रणनीति, बढ़ाया कच्चे तेल का आयात
#
नीट परीक्षा कल ,धनबाद के सात केंद्रों में कदाचार मुक्त परीक्षा कराने की युद्ध स्तरीय तैयारी
#
झारखंड में भी कोरोना की दस्तक, फिल्म मेकर लाल विजय शाहदेव हुए संक्रमित
#
किसान को गोली मारकर की हत्या