Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

किताडीह साई मंदिर के समीप युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

7/12/2025 11:14:18 AM IST

67
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Saba Afrin 
 
Jamshedpur : किताडीह साई मंदिर के पास एक युवक पर गोली चलने की घटना सामने आई है। इस वारदात में एक युवक घायल हो गया, जिसकी पहचान अशीष भगत के रूप में हुई है। गोली उनके कंधे में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल  भर्ती किया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मंदिर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्राथमिक तौर पर यह माना जा रहा है कि हमला व्यक्तिगत रंजिश या आपसी विवाद का परिणाम है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। वही रिहायशी क्षेत्र में देर रात हुई गोलीबारी से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त तेज कर दी है और आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों पर नज़र रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट