Date: 17/07/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 कृषि विज्ञान केंद्र धनबाद परिसर में  हेल्थ व न्यूट्रीशन कैंप का आयोजन
 

7/16/2025 7:22:42 PM IST

44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  :  कृषि विज्ञान केंद्र धनबाद परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  बलियापुर के संयुक्त तत्वावधान में आज  हेल्थ व न्यूट्रीशन कैंप का आयोजन किया  गया। इसमें रक्तचाप, मधुमेह, हिमोग्लोबिन,वजन जाँच  आदि की जांच की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, कृषक महिलाएँ, किशोरी, एवं कर्मचारी और इंटर्नशिप कर रहे कॉलेज के छात्र छात्राएँ शामिल  होकर अपना स्वास्थ्य जांच कराया। इस कैंप में उन्हें जरूरत के अनुसार, मुफ्त में दवाइयाँ भी वितरित की गईं। केविके  के हेड व वरिय वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार ने कृषि  संबंधी श्रम कम करने वाले कृषि यंत्र की जानकारी दी । जिसमें स्वास्थ्य भी ठीक हो।  कृषि वैज्ञानिक डॉ सीमा सिंह ने   खाद्य व पोषण सुरक्षा  के लिए  पोषण वाटिका लगाने के लिए प्रेरित किया। डॉ सिंह ने कहा कि मौसम के अनुसार स्थानीय फल व सब्जी में पाये जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स और इसके कमी से होने वाली बिमारी की जानकारी दी। पौष्टिक आहार के सेवन से विभिन्न प्रकार के  80  प्रतिशत बिमारियों को टाला जा सकता है।  कृषि वैज्ञानिक डॉ देवकांत प्रसाद ने मोटे अनाज को अहार  में शामिल करने की बात कही।   स्कूल जाने वाले किशोरीयों को पोषण के प्रति जागरूक व संवेदनशील बनाने  हेतु कृषि विज्ञान के द्वारा  आम फल की उन्नत किस्म आम्रपाली व मल्लिका  के पौधे भी वितरित किया गया। इस स्वास्थ कैंप में उपस्थित डॉ. भानुप्रताप सिंह  प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य, पीएचसी से डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ  दीपक दास,मंजु कुमारी किस्कु,  समेत कृषि विज्ञान के   वैज्ञानिक  डॉ . रमन कु० श्रीवास्तव, देवप्रकाश शुक्ला,  और काल मुनि रजक इत्यादि उपस्थित थे। डॉ रिंकी ने किशोरी बच्चीयों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव  व उपचार  बताएं । ग्रामीण कृषक महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के इस कल्याणकारी पहल में उनका आभार व्यक्त किया।  इस कार्यक्रम में शालू कुमारी, स्वाती कुमारी, श्रुति कुमारी, सुजल कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क