Date: 18/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बोकारो पुलिस ने पायी केबल चोरी की उत्पात पर नियंत्रण ,दो चढ़े पुलिस के हत्थे 

7/17/2025 4:11:12 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bokaro  : बोकारो के शहरी क्षेत्रों में टॉवर से केबल चोरी की लगातार हो रही घटना से पुलिस काफ़ी परेशान थी। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक  आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 16/17 जुलाई की रात को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के नटखट दुकान के पास लगे टॉवर से केबल चोरी की जा रही है।सूचना मिलते ही छापामारी दल मौके पर पहुँचा और दो चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक प्लास्टिक बोरे में टॉवर से काटे गए लगभग 70 मीटर केबल तार, एक हेक्सा ब्लेड, दो ब्लेड, एक चाकू और दो बैट्री बरामद की गई। पूछताछ के क्रम में आरोपियों की निशानदेही पर शहर के अन्य स्थानों से भी चोरी की गई सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार (27 वर्ष) और राहुल कुमार उर्फ राहुल घांसी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ही सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के झोपड़ी बस्ती के निवासी हैं।सूचना मिलते ही छापामारी दल मौके पर पहुँचा और दो चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक प्लास्टिक बोरे में टॉवर से काटे गए लगभग 70 मीटर केबल तार, एक हेक्सा ब्लेड, दो ब्लेड, एक चाकू और दो बैट्री बरामद की गई। पूछताछ के क्रम में आरोपियों की निशानदेही पर शहर के अन्य स्थानों से भी चोरी की गई सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार (27 वर्ष) और राहुल कुमार उर्फ राहुल घांसी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ही सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के झोपड़ी बस्ती के निवासी हैं।
 
 
 
बोकारो से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज शर्मा की रिपोर्ट