Date: 18/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एडीएम ने किया बैंक मोड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण

5/26/2025 12:02:00 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा तथा अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार को बैंक मोड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।इस क्रम में उन्होंने फ्लाईओवर के एक लेन में की गई 182 मीटर आर.सी.सी. ढलाई तथा जोइंट्स का निरीक्षण किया।निरिक्षण क़े बाद एडीएम पियूष सिन्हा ने बताया कि एक लेन में आर.सी.सी. ढलाई का काम पूरा हो चुका है। उसमें मजबूती भी आ रही है। आर.सी.सी. ढलाई में अच्छे से पानी पटाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंनेयह भी बताया कि एक जून से दूसरी लेन की मरम्मत शुरू होगी। यहां भी कार्य की गुणवत्ता बरकरार रखने और युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है। दूसरी लेन में पानी की पाइपलाइन भी है। इसलिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को सतर्क रहने और पाइपलाइन में लीकेज नहीं हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद, सहायक अभियंता  जीतेन्द्र मिश्रा, ठेकेदार  संजय गोतिया व अन्य लोग मौजूद थे।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क