Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर भूमि धस गयी, इससे सड़क पर 25 फीट गहरा गड्ढा बन गया ...
7/20/2025 12:40:48 PM IST
7484
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash
Asansole :
कोलकाता को दिल्ली से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के रघुनाथ बाटी इलाके में रविवार सुबह करीब 5 बजे एक तेज धमाके के साथ सड़क के बीच में भूमि धस गयी। इस भू-धंसान की घटना से यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया। इस घटना में सड़क के बीचों-बीच लगभग 25 फीट गहरा और 6 से 8 फीट चौड़ा एक बड़ा गड्ढा बन गया है। इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे मालवाहक ट्रकों और अन्य वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है, और आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) द्वारा संचालित भूमिगत कोयला खदानों की उचित भराई न होने के कारण बारिश के मौसम में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। उनका आरोप है कि खदानों की अनदेखी के चलते भू-धंसान की समस्या बढ़ रही है। निवासियों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इस इलाके में भू-धंसान की वजह से एक स्थानीय क्लब पूरी तरह जमींदोज हो चुका है। हम हर बारिश में डर के साये में जीते हैं। स्थानीय लोगों ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में उन्हें हमेशा भू-धंसान का डर सताता रहता है।
आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। गड्ढे की भराई और सड़क को पुनः यातायात के लिए सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस कारवाई शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
आसनसोल से कोयलांचल लाइव के लिए रिक्की की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बंगाल में बढ़ते वोट प्रतिशत पर बोले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कहा भाजपा कर रही नौटकी
#
मुंगेर की धरती पर हुआ स्वामी सत्यानंद सरस्वती का पदार्पण ,आध्यात्मिक आस्था के महासंगम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी , मरीन ड्राइव परियोजना की ली जानकारी
#
राष्ट्रपति टू लेम पहुंचे बोधगया आगमन, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना ,गया एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक रहा हाई अलर्ट
#
धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, "मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश" के खिलाफ उबाल
#
बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा- कन्हैया कुमार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी