Date: 25/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

26 जुलाई को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का गया में महती सभा को करेंगे सम्बोधित, प्रदेश प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 

7/23/2025 5:13:18 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Gayaji : आगामी 26 जुलाई को लोजपा क़े नव संकल्प यात्रा के तहत लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गया जी में महती सभा को सम्बोधित करेंगे। इस आशय की जानकारी लोजपा रामविलास पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह और सोनम पासवान ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर बताया, उन्होंने बताया हमारा नेता चिराग पासवान ने संकल्प लिया है कि बिहार को बदलेंगे और युवाओं का विकसित बिहार बनाएंगे। इसी कड़ी में 26 जुलाई को गया जी पहुंचेंगे। वे युवा, बुजुर्गों और गरीब,वंचित, शोषितों को संबोधित करते हुए बताएंगे कि बहुजन केवल वोट बैंक नहीं होगा। अब उनकी सरकार होगी और उनके अधिकार की बात करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी सोच अपराध मुक्त बिहार बनाने की है। महिलाओं की सुरक्षा नदियों को जोड़ने की है इसके लिए आगामी विधानसभा चुनाव में वे मुख्य भूमिका निभाएंगे। 
 
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट