Date: 25/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जिला परिषद कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद यादव की मनाई गई पुण्यतिथि, समर्थकों ने प्रतिमा स्थल पर किया माल्यार्पण
 

7/23/2025 5:13:18 PM IST

50
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Gayaji : जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिला परिषद के प्रांगण में स्थित प्रतिमा पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव, नगर प्रखंड के उप प्रमुख सतीश पटेल समेत हजारों हजार की संख्या में कई लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया। इस मौके पर स्वर्गीय बिंदी यादव की पत्नी सह बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि आज हमारे पति की पुण्यतिथि मनाई जा रही है, जहां दूर-दराज से आए लोगों ने उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम अपने पति के बताएं मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही उनके सपनों को पूरा करने के लिए भी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हमारे पति समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य करते थे। हमेशा सभी की मदद के लिए तैयार रहते थे। यही वजह है कि सिर्फ गया ही नहीं बल्कि जहानाबाद, अरवल सहित अन्य दूसरे जिले से भी लोग काफी संख्या में आए हैं, और श्रद्धा सुमन व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मगध प्रमंडल की जनता का आशीर्वाद हमें मिलता है, यही वजह है कि आज मैं मनोरमा देवी कई बार विधान पार्षद भी रही है, और इस बार बेलागंज विधानसभा से विधायक भी चुनी गई हूँ। इसके लिए हम अपने समर्थकों को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। हम अपने के सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
 
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट