Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भूमि विवाद में चली गोलियां, एक की मौ-त, एक गंभीर 

7/25/2025 11:34:17 AM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Vikash 
 
Aara : भूमि विवाद को लेकर आयर थाना अंतर्गत भेड़डी गांव में गोतिया के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, जिसमें फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में एक व्यक्ति श्री भगवान सिंह (उम्र लगभग 50 वर्ष) की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति श्री ददन सिंह (उम्र लगभग 43 वर्ष) घायल हो गए, जिनका इलाज आरा स्थित एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जगदीशपुर), आयर थानाध्यक्ष एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए आगे की आवश्यक कारवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट