Date: 12/08/2025 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान मारने की धमकी देने वाला धनबाद से हुआ गिरफ्तार
7/28/2025 4:29:59 PM IST
160
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
महंगा पड़ गया केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देना। धमकी देने के आरोप में रांची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नित्यानंद पाल बताया गया है। एक वरीय अधिकारी ने सोमवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने नशे की हालत में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन करने वाले ने संजय सेठ से कहा था कि उसने कई लोगों की हत्या की है और अब मंत्री की बारी है। इसके बाद धमकी देने वाले ने एक मैसेज भी भेजा, जिसमें लिखा था आप पर गोली चलेगी।धमकी मिलने के बाद संजय सेठ ने तत्काल रांची और दिल्ली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हो गई और डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले आरोपित को धनबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपित नशे की हालत में अक्सर किसी न किसी को फोन पर धमकी देता रहता था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस प्रेस वार्ता : लोहे का पाइप की चोरी मामले में 6 लोगो को पुलिस ने भेजा जेल
#
मोटेसन मद में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी प्रमोद चढ़ा निगरानी विभाग के हत्थें
#
बंदआवास की ताला तोड़ सम्पति ले चोर हुए उड़नछू , सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
#
व्यवसायी के दो ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, आयकर की टीम तलाशी और जांच में जुटी
#
राजस्व कर्मचारी घुस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार, जांच जारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पूरे श्रद्धाभाव से मनाई गई जामताड़ा में हूल दिवस, प्रशासन की भी रही अहम भूमिका
#
झारखंड मुख्य सचिव ने किया मुनिडीह कोलियरी में अंडरग्राउंड माइनिंग का भ्रमण
#
कांवर की बेहतरीन सजावट देखनी है तो पहुंचे मुंगेर की कच्ची कांवरिया पथ
#
राजस्व कर्मचारी घुस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार, जांच जारी
#
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग"