Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तृणमूल नेता ने बीजेपी की महिला विधायक पर सोशल मीडिया के जरिये की विवादित टिप्पणी, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम
7/29/2025 1:18:31 PM IST
7558
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash
Asansole :
आसनसोल में सोशल मीडिया पर विधायक अग्निमित्रा पॉल के खिलाफ अश्लील टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। बीजेपी की आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल नेताओं के घनिष्ठ मिठाई बाबू पर फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पॉल का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल अश्लील है, बल्कि उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश भी है। इस मामले के बाद बीजेपी ने मिठाई बाबू के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और सोमवार दोपहर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ पर इस अश्लील टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन और सड़क जाम किया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई, और कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर हिरापुर थाने ले जाया गया। अग्निमित्रा पॉल ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया का मतलब यह नहीं कि कोई भी व्यक्ति बिना सोचे-समझे किसी की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करे। उन्होंने इस मामले में कानूनी शिकायत दर्ज करने की बात कही, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे। हालांकि बाद में मिठाई बाबू ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया और लिखा कि उनका किया गया पोस्ट स्पेलिंग मिस्टेक था। विवाद के केंद्र में मिठाई बाबू की सफाई पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह केवल वर्तनी की गलती थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश थी।
आसनसोल से कोयलांचल लाइव के लिए रिक्की की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती