Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महिला डॉक्टर के माता-पिता ने किया पिंडदान, 1 साल पहले हुआ था रे-प व ह-त्या, अभी तक नहीं मिला न्याय

7/30/2025 1:15:43 PM IST

70
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash 
 
Gayaji : कोलकाता के आर्जिकर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से रेप व हत्याकांड के करीब 1 साल होने को हैं। इसके बीच घटना की शिकार महिला डॉक्टर के मोक्ष की कामना को लेकर, कोलकाता से महिला डॉक्टर के माता-पिता गयाजी को पहुंचे। विष्णु पद मंदिर परिसर स्थित शंकराचार्य मठ में पिंडदान का कर्मकांड शुरू किया, इसके बाद विष्णुपद गर्भगृह, प्रेतशिला, अक्षयवट में पहुंचकर कर्मकांड पूर्ण किया। पिंडदान का कर्मकांड करने पहुंचे माता-पिता काफी भावुक हुए थे। उन्होंने कहा, कि जिस काम को हमारी बेटी करती, वह काम हमें करना पड़ रहा है।  इसका काफी दुख है, लेकिन जो हुआ उसमें हमें न्याय मिलना चाहिए। वे चाहते हैं कि देश भर से उन्हें सहयोग मिले, ताकि हमारी बेटी के साथ जो घटना हुई, उसमें जो भी लोग संलिप्त हैं, सभी के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए। पिता शेखर रंजन देवनाथ ने कहा कि कोलकाता सरकार ने घटना के बाद सबूत मिटाए। घटना में संलिप्तों की पहुंच काफी दूर तक है। फिलहाल इस घटना की जांच सीबीआई भी कर रही है, लेकिन अपेक्षित न्याय नहीं मिल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी लिखा है, अब तक संतोषजनक कोई न्याय मिलता नहीं दिख रहा है, इसे लेकर वे लोग काफी दुखित है। मां ने कहा कि इस घटना में कई लोग शामिल है। सभी को फांसी की सजा हो। पिता शेखर रंजन देवनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यदि दबाव बनाए, तो प्रधानमंत्री स्तर से काम होगा और उन्हें न्याय मिल सकता है।   
 
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट