Date: 06/08/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गुरू जी जो आंदोलन करते थे उस आंदोलन की एक नई रूपरेखा तैयार होती थी : अर्जुन मुंडा 

8/4/2025 4:20:52 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आज शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने  कहा कि झारखंड के लिए यह एक अपूर्ण क्षति है।उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह आंदोलन किया करते थे उस आंदोलन की एक नई रूपरेखा तैयार होती थी।  गोवा कांड के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन का पहला आंदोलन जब गोवा गोली कांड हुआ था तो जंगल जंगल पैदल पैदल चलकर किस तरह से गांव को जोड़ा जाय  और किस तरह से लोगों को जोड़ा जाय  यह काम शिबू सोरेन खुद किया करते थे। शायद इसी  लिए गांव-गांव में लोग आज भी उन्हें दिशोम गुरू कहते हैं। और यही कारण है किसी को झारखंड में गुरू के नाम से जाने जाते हैं। अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है क्योंकि हमारे लिए वह एक अभिभावक के तौर पर थे। उनके निधन की पूर्ति नहीं कभी भी की जा सकती है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट