Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
5 दिन में 132 करोड़ छापकर छा गई ‘सैयारा’, श्रद्धा और राहुल को एक बार फिर दिखे थिएटर में
7/23/2025 11:51:26 AM IST
7558
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
श्रद्धा कपूर और राहुल के रिश्ते की अफवाहें 2024 से लगातार आ रही हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता रहा है। इसी बीच श्रद्धा और राहुल को एक बार फिर से थिएटर में साथ देखा गया। दोनों ने साथ 'सैयारा' देखी। श्रद्धा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इस फिल्म की जमकर तारीफ भी की। ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुआ है। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म के चर्चे बॉलीवुड की गली-गली में हो रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई किए जा रही है। फिल्म को बड़े-बड़े सितारों ने सराहा है। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ ‘सैयारा’ देखी। इस रोमांटिक जोड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म देखने के बाद दोनों अपनी सीट से उठकर थिएटर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में श्रद्धा कैजुअल लुक दिखाई दे रही हैं। उनके साथ राहुल भी हैं। दोनों कैमरों से बचते हुए थिएटर के बाहर की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले, श्रद्धा कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर थिएटर से एक वीडियो क्लिप शेयर की थी, जिसमें वह ‘सैयारा’ देख रही थीं। उन्होंने अहान पांडे के डेब्यू की तारीफ़ करते हुए लिखा, “सैयारा से आशिकी हो गई है मुझे.”
श्रद्धा ने दिल खोलकर की ‘सैयारा’ की तारीफ
श्रद्धा ने अहान पांडे, अनीत पड्डा और मोहित सूरी को टैग भी किया। एक अन्य स्टोरी में, उन्होंने लिखा कि यह फिल्म ‘पूरी तरह से जादू’ है और बहुत लंबे समय के बाद किसी फिल्म को देखकर वह इतनी इंप्रेस हुई हैं। उन्होंने लिखा, “प्योर सिनेमा…प्योर ड्रामा…प्योर जादू. उफ्फ…बहुत समय बाद इतना इमोशन फील किया है। एक्ट्रेस ने ‘सैयारा’ से अपने पसंदीदा पल का भी खुलासा किया, और उस पल का एक वीडियो क्लिप शेयर किया जब अहान पांडे का किरदार अनीत पड्डा को जंबोट्रॉन पर देखता है और घुटनों के बल गिर जाता है।
श्रद्धा और राहुल के डेटिंग की खबरें
श्रद्धा ने लिखा कि इस पल के लिए 5 बार देखूंगी। श्रद्धा और राहुल की बात करें तो, उनके रिश्ते की अफवाहें 2024 में आनी शुरू हुईं, जब उन्हें बार-बार पब्लिक प्लेस पर साथ देखा जाने लगा। हालांकि श्रद्धा ने डेटिंग की अफवाहों पर पब्लिकली कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने जीवन में एक जरूरी रिश्ते का हिंट दिया है। उन्होंने कॉस्मोपॉलिटन को बताया, “मुझे अपने पार्टनर के साथ समय बिताना, फिल्म देखना, डिनर पर जाना या घूमना-फिरना बहुत पसंद है। मुझे साथ में समय बिताना या साथ में कुछ न करना भी पसंद है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म
#
'रामायण' के ट्रेलर ने मचाई धूम, रणबीर-यश के दमदार अंदाज़ की चर्चा
#
‘बाटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और शबाना आजमी की दमदार झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
#
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बजा डंका! टॉम हॉलैंड के प्रदर्शन की जमकर तारीफ
#
‘रामायण’ के ट्रेलर की धूम, सिद्धार्थ आनंद और एटली ने की जमकर तारीफ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश