Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तब्बू खान का अपहरण, फिरौती में मांगे 8 लाख, फिर पुलिस ने क्या किया... 

8/8/2025 10:58:31 AM IST

67
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Edited By - Saba Afrin 
 
Gaya Ji : जिले के कोठी थाना क्षेत्र से अगवा किए गए युवक तब्बू खान को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने 8 लाख की फिरौती की मांग की थी। घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की है, जब तब्बू शमशाबाद से अपने घर लौट रहा था। बदिया मोड़ के पास उसे अगवा कर जंगल में ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, पहले युवक को मगरा थाना क्षेत्र के जंगलों में छिपाया गया, फिर सर्च ऑपरेशन बढ़ते ही अपहरणकर्ता उसे पिछोरिया के घने जंगल में ले गए। युवक के साथ मारपीट और टार्चर भी किया गया। रात में फिरौती के लिए उसके एक साथी को कॉल किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही इमामगंज डीएसपी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। दबाव बढ़ने पर अपहरणकर्ता युवक को नगरी पुल के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तब्बू को वहां से बरामद कर लिया।फिलहाल 9 नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अपहरण की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
 
गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट