Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छीना मस्त इलाके में तालाब का बांध टुटा , 80 घर पानी में डूबा, निवासियों में मची तबाही
8/8/2025 5:04:54 PM IST
7583
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Asnsol :
आसनसोल नगर निगम के 56 नंबर वार्ड के छीना मस्त इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित तालाब का बांध अचानक टूटने से पूरे इलाके में जलभराव हो गया। इस घटना में लगभग 80 घर पानी में डूब गए और सड़कों पर कमर तक पानी भर गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बांध टूटने के कुछ ही मिनटों में पानी इतनी तेजी से फैला कि घरों में रखा कीमती सामान भीगकर खराब हो गया। कई परिवार अपने बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुट गए। संकरी गलियों में पानी भरने से लोगों का आवागमन ठप हो गया और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। राहत कार्य के लिए नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था बेहद धीमी है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी निकालने और क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत करने की मांग की है।
इलाके के लोगों का कहना है कि तालाब के बांध की हालत लंबे समय से खराब थी और इसकी मरम्मत के लिए कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय पर ध्यान न दिए जाने से यह हादसा हो गया। फिलहाल, प्रशासन ने क्षति का आकलन शुरू कर दिया है और प्रभावित परिवारों को अस्थायी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
आसनसोल से कोयलांचल लाइव के लिए रिकी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
10 सूत्री मांगों पर अड़े छात्र, मुंगेर विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी..
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
सात दिवसीय भागवत कथा का समापन आज पूर्णाहुति के बाद भव्य महाभंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया महाप्रसाद का ग्रहण
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....