Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आज मध्य रात्रि 12:00 बजे से अंडरपास में पेवर ब्लॉक लगाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी
 

8/12/2025 4:35:40 PM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : शहर के लोगों के लिए एक खुसखबरी है आज मध्य रात्रि 12:00 बजे से अंडरपास में पेवर ब्लॉक लगाने की प्रक्रिया पथ निर्माण विभाग द्वारा आरंभ की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि अंडरपास की सड़क पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए उसमें सीमेंट कंक्रीट के पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। पेवर ब्लॉक की टेस्टिंग कर ली गई है। अंडरपास में बिछाए जाने वाले पेवर ब्लॉक में भार वहन करने की क्षमता प्रति वर्ग मिलीमीटर 45.37 न्यूटन है।उपायुक्त ने बताया कि आज मध्य रात्रि 12:00 बजे से अंडरपास में पेवर ब्लॉक लगाने की प्रक्रिया पथ निर्माण विभाग द्वारा आरंभ की जाएगी। वहीं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता  मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि आज मध्य रात्रि 12:00 बजे से अंडरपास में श्रमिक चौक से बैंक मोड की ओर जाने वाले मार्ग पर पेवर ब्लॉक लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान अंडरपास में वन-वे लागू रहेगा। इसके बाद बैंक मोड़ से श्रमिक चौक वाले मार्ग पर पेवर ब्लॉक लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क