Date: 05/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्वतंत्रता दिवस पर मीट बैन को लेकर बढ़ा विवाद, उपमुख्यमंत्री कर रहे है विरोध
8/13/2025 2:19:11 PM IST
7553
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Maharashtra :
स्वतंत्रता दिवस पर मीट बैन को लेकर महाराष्ट्र में विवाद बढ़ गया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार और आदित्य ठाकरे विरोध कर रहे है। यह आदेश केडीएमसी ने दिया है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी स्लॉटरहाउस और मीट की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है, जिसके खिलाफ वहां विरोध तेज हो गया है। इस बीच, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को साफ कहा कि वह इस बैन से सहमत नहीं हैं। पवार ने कहा, ‘मैं आस्था के मौके पर बैन को समझ सकता हूं, लेकिन गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर बैन लगाना मुश्किल है.’
इसी विवाद के बीच नागपुर और मालेगांव समेत कुछ और नगर निगमों ने भी 15 अगस्त को मीट और पशु वध पर रोक लगाने का निर्णय ले लिया। केडीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त योगेश गोडसे ने कहा कि यह आदेश 1989 के राज्य सरकार के निर्देश के तहत है, जो हर साल कई निगमों में लागू किया जाता है। उन्होंने साफ किया कि यह मीट खाने पर पाबंदी नहीं है, लोग चाहें तो मीट खा सकते हैं। नगर आयुक्त अभिनव गोयल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से यह आदेश जारी किया जा रहा है, लेकिन अगर लोग विरोध कर रहे हैं तो उनकी भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रशांत किशोर की जीत पर जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
#
मुंगेर में एक साथ दिखे नाग-नागिन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
#
सुल्तानगंज से बाबा धाम जा रहे कांवरियों की सेवा में जुटा जमशेदपुर, 10 दिवसीय निःशुल्क शिविर शुरू
#
शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और सोने की चेन बरामद
#
छात्र, बेरोजगारी और सत्ता विरोधी लहर: बीजेपी की हार की 10 बड़ी वजहें
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
लोकसभा प्रभारी सतीश पॉल मुंजवी ने केंद्र सरकार पर बोलै हमला, कहा महंगाई, बेरोजगारी और...