Date: 07/09/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रणधीर वर्मा चौक से निकाला तिरंगा यात्रा, एलएलबी सिंह कर रहे थे तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

8/14/2025 6:41:22 PM IST

105
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Dhanbad : धनबाद रणधीर वर्मा चौक से तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एलएलबी सिंह कर रहे थे। यह भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, जिसमें लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों, गलियों और चौकों पर संगठित रूप से मार्च करते हुए देश की एकता और अखंडता को प्रस्तुत किया। इस यात्रा पर धनबादवासियो में राष्ट्रप्रेम की भावना, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की गाथा और “हर घर तिरंगा” को संकल्पित किया। इस तिरंगा यात्रा में स्कूल के छात्र, युवा, महिलाएं, सामाजिक संगठन और आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेते नज़र आये। तिरंगा यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि यह एक संकल्प है कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा हर परिस्थिति में करेंगे।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए विकाश निषाद की रिपोर्ट