Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूरे देश में एक साथ लागू किया जाएगा एसआईआर, चुनाव आयोग की 10 सितंबर को अहम बैठक
9/6/2025 7:23:50 PM IST
7454
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
New Delhi :
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने संकेत दिए हैं कि एसआईआर अब पूरे देश में एक साथ लागू किया जाएगा। इसके लिए 10 सितंबर को दिल्ली में राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।चुनाव आयोग ने अधिकारियों से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इनमें मौजूदा मतदाताओं की संख्या, पिछली एसआईआर की तिथि व डेटा, डिजिटाइजेशन की स्थिति, मतदान केंद्रों का युक्तीकरण और कुल केंद्रों की संख्या शामिल हैं। इसके अलावा, अधिकारियों और बीएलओ की नियुक्ति व प्रशिक्षण की स्थिति पर भी फोकस होगा।
बिहार में जारी है प्रक्रिया :
बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया पहले से ही जारी है और इसे 30 सितंबर तक पूरा किया जाना है। इसीलिए आयोग ने पहले चरण में बिहार पर फोकस करते हुए कहा था कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विशेष गहन पुनरीक्षण तय समय-सारणी के अनुसार कराया जाएगा। 24 जून को बिहार से जुड़े अपने आदेश में ही आयोग ने पूरे देश में एसआईआर लागू करने का संकेत दे दिया था। आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 (आरपीए 1950) की धारा 21 और अन्य प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा था कि निर्वाचन नामावलियों की अखंडता सुनिश्चित करने की संवैधानिक जिम्मेदारी पूरी करने के लिए देशभर में एसआईआर जरूरी है। हालांकि चुनाव आयोग ने देशभर में एसआईआर लागू करने की आधिकारिक तारीख तय नहीं की है। लेकिन सूत्रों की मानें तो 10 सितंबर को होने वाली बैठक के बाद अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आईआईटी (आइएसएम) में ज्ञान और सम्मान का संगम
#
चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
#
धनबाद में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज़, सभी ने दिया भाईचारे का संदेश
#
घरेलू गैस सिलेंडर की संकट ने बढ़ाई टेंशन ......
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस