Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का भाषण: घुसपैठ पर चेतावनी, नक्सलवाद पर नियंत्रण
8/15/2025 9:52:39 AM IST
7465
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Delhi :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराया. इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप के टैरिफ समेत कई मुद्दों पर बातचीत की. प्रधानमंत्री का शुरुआती भाषण ऑपरेशन सिंदूर पर फोकस रहा. उन्होंने कहा, ‘आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है. इस दौरान घुसपैठ को लेकर देश की जनता को आगाह किया. उन्होंने कहा कि ये देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं. ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा मैं आप लोगों को एक एक चुनौती के लिए आगाह करना चाहता हूं. देश में सोची-समझी साजिश के तहत संकट के बीज बोए जा रहे हैं. यहां घुसपैठिए देश के नौजवानों की रोजी छीनने का काम कर रहे हैं, इसके साथ ही वे बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं. आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. इसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा. हम भारत को घुसपैठियों के हवाले नहीं कर सकते हैं. वे राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू
प्रधानमंत्री ने कहा जब देश की डेमोग्राफी में बदलाव होता है तो देश में संकट आ जाता है. दुनिया का कोई देश घुसपैठियों को बढ़ावा नहीं दे सकता है. पूर्वजों ने हमें यही सिखाया है, इन घुसपैठियों को दाखिल नहीं होने देना है. उन्होंने कहा कि हमने हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू किया है. इसके तहत हम इस संकट से निपटने के लिए आगे बढ़ेंगे।
नक्सलवाद पर लगी लगाम- पीएम मोदी
पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से कहा कि हम बदलाव लाने में सफल हुए हैं. देश का बड़ा जनजातीय क्षेत्र नक्सलवाद की चपेट में लहुलुहान हो चुका था. सबसे बड़ा नुकसान आदिवासी लोगों को हुआ था, इन लोगों ने अपने परिजन को खो दिए. एक समय था, 125 से ज्यादा जिलों में नक्सलवाद जड़ें जमा चुका था. इसमें जनजातीय नौजवान फंसे थे. आज देश में 125 जिलों से घटकर नक्सलवाद 20 जिलों में सिमट चुका है. देश ये बदलाव देख रहा है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ पर्व मनाने ससुराल जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,तीन बच्चे सहित पांच घायल
#
अचानक बर्फबारी से सफेद हुई कोयलांचल की धरती।
#
आईआईटी (आइएसएम) में ज्ञान और सम्मान का संगम
#
चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
#
धनबाद में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज़, सभी ने दिया भाईचारे का संदेश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
अपरधा की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने एग्रिकों से किया गिरफ्तार
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह