Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता : विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म " द बंगाल फाइल्स " का लॉंच से पहले हीं बवाल उठा, रूकवा डाली
8/17/2025 4:20:22 PM IST
7559
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Kolkatta :
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मे फ़िल्म " द बंगाल फाइल्स "का ट्रेलर एक सिनेमाघर मे लॉन्च होना था। पर जब फ़िल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपने फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च करने कोलकाता पहुँचे तो उनको पता चला की जिस सिनेमा हॉल मे उनके फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च होना था, उस सिनेमा घर ने उस ट्रेलर इवेंट को लॉन्च करने से मना कर दिया है। जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने एक प्राइवेट होटल मे फ़िल्म का ट्रेलर इवेंट लॉन्च करने का फैसला किया। जहाँ मिडिया कर्मियों की मौजूदगी मे जैसे ही फ़िल्म की ट्रेलर स्क्रीनिंग शुरू हुई, ठीक वैसे ही मौके पर पुलिस दल -बल के साथ पहुँच गई और ट्रेलर स्क्रीनिंग को बिच मे ही रोक दिया। इस दौरान फ़िल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री और पुलिस के बिच खूब बहस चली, पर पुलिस ने फ़िल्म निर्माता की एक नही सुनी जिसके बाद फ़िल्म के ट्रेलर लौंचिंग को बंद करना पड़ा। हालांकि तमाम मुश्किलों के बाद अब 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर सामने आ चुका है। विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि उनकी फिल्म में हंगामा करने लायक ऐसी कोई चीज नहीं थी। जिसके लिए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अड़चन डाली जाए। ऐसे में उनके इवेंट को कैंसिल करवाना और इसमें हंगामा होना 'तानाशाही' के बराबर बात है। इवेंट में विवेक अग्निहोत्री के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी भी पहुंची थीं। यहां दोनों की सुरक्षा के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर की बात करें तो इसमें हिंदू-मुस्लिम दंगों को दिखाया गया है। ये उस जमाने की कहानी है जब देश में गांधी और जिन्ना रहा करते थे और दोनों के बीच बंगाल को लेकर जंग छिड़ी हुई थी। जिन्ना को बंगाल का एक हिस्सा चाहिए था, जिसके गांधी खिलाफ थे। ऐसे में हिंदू और मुस्लिम जनता के बीच घमासान होते देखा जा सकता है। ये फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसको लेकर दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन