Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
Floaters in the Eyes: आंखों में छोटे-छोटे धब्बे क्यों दिखते हैं? खतरे की घंटी हैं
9/2/2025 1:17:21 PM IST
7585
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
आंखों में फ्लोटर्स का मतलब है नजर के सामने छोटे-छोटे धब्बे, दिखना. यह समस्या तब होती है जब आंख के अंदर मौजूद जेली जैसे पदार्थ जिसे मेडिकल की भाषा में विट्रियस (Vitreous) कहते हैं उसके फंक्शन में गड़बड़ होने लगती है. आमतौर पर ऐसा उम्र बढ़ने से होता है. कुछ मामलों में कभी न कभी ये समस्या हो सकती है, लेकिन अचानक बहुत ज्यादा धब्बे दिखना अच्छा नहीं है. अगर आपको ऐसी कोई परेशानी हो रही है तो डॉक्टर से जाकर मिलना चाहिए।
डॉक्टरों का कहना है कि यह समस्या उम्रदराज लोगों में ज्यादा होती है. कारण ये है कि बढ़ती उम्र में रेटिना में ये समस्या आने लगती है. अधिक उम्र के अलावा डायबिटीज के मरीजों में भी फ्लोटर्स की समस्या अधिक देखने को मिलती है. अगर किसी व्यक्ति को ये परेशानी दो या तीन दिन से बनी हुई है तो इसको हल्के में न लें. क्योंकि लापरवाही करने सेरेटिना में खराबी या रेटिना डिटैचमेंट भी हो सकता है।
आंखों में फ्लोटर्स कब ये खतरे की घंटी हैं?
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में नेत्र रोग विभाग में डॉ एके ग्रोवर बताते हैं कि इस समस्या का सबसे गंभीर रूप आंख के रेटिना का हट जाना होता है. इस स्थिति में अगर तुरंत इलाज न मिले तो अंधापन होने का भी खतरा रहता है. इसलिए अगर फ्लोटर्स के साथ कोई असामान्य लक्षण महसूस हों, तो तुरंत आंखों के डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. समय पर जांच और इलाज से आंखों की रोशनी को बचाया जा सकता है और गंभीर समस्याओं से बचाव संभव है. हालांकि, आंखों में इस तरह के धब्बे दिखने पर व्यक्ति को कभी घबराना नहीं चाहिए. बस जरूरी है कि समय पर डॉक्टर से सलाह ले लें।
कैसे करें बचाव
.
समय-समय पर आंखों की जांच कराते रहें.
.
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें.
.
लंबे समय तक स्क्रीन देखने से बीच-बीच में ब्रेक लें.
.
हेल्दी डाइट लें और पर्याप्त पानी पिएं.
.
धुंधलापन या अचानक फ्लोटर्स बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार