Date: 27/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
8/26/2026 3:43:01 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच के स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक प्रसूता की शुरुआती HIV जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बिना विशेष सेफ्टी किट के उसका सिजेरियन ऑपरेशन कर दिया गया। इतना ही नहीं, उसी ऑपरेशन थिएटर में बाद में चार अन्य प्रसूताओं का भी ऑपरेशन किया गया। लेकिन बाद में दोबारा जांच कराने पर संबंधित प्रसूता की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएनएमएमसीएच अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही है।जानकारी के मुताबिक, बैंक मोड़ इलाके की रहने वाली एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा के बाद पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां सिजेरियन डिलीवरी की संभावना को देखते हुए विभिन्न जांच के साथ HIV टेस्ट कराया गया, जिसमें महिला के HIV पॉजिटिव होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में आवश्यक सेफ्टी किट उपलब्ध नहीं होने के कारण महिला को सिजेरियन डिलीवरी के लिए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। एसएनएमएमसीएच पहुंचने के बाद महिला को गायनी विभाग में भर्ती किया गया। ऑपरेशन से पहले क्लिनिकल पैथोलॉजी लैब में दोबारा HIV जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव बताई गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने बिना विशेष सेफ्टी किट के महिला का सिजेरियन ऑपरेशन कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसी ओटी में चार अन्य प्रसूताओं का भी ऑपरेशन किया गया। मामला उस समय गंभीर हो गया जब बाद में प्रसूता की फिर से HIV जांच कराई गई। इस बार आईसीटीसी में उपलब्ध किट से की गई जांच में महिला की रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई। रिपोर्ट सामने आते ही अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद एहतियातन प्रसूता के पति, सास-ससुर और माता-पिता के भी सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। सभी की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एसएनएमएमसीएच के आईसीटीसी केंद्र में HIV जांच के लिए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन यानी नाको से उपलब्ध कराई गई किट का उपयोग किया जाता है। वहीं क्लिनिकल पैथोलॉजी लैब में अन्य किटों से भी जांच की जाती है। मामले में अब जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि शुरुआती जांच रिपोर्ट में निगेटिव आने की वजह क्या थी और किस स्तर पर चूक हुई। इस पूरे मामले पर एसएनएमएमसीएच अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार गिंदौड़िया ने कहा कि HIV पॉजिटिव प्रसूता के ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी मिली है। गायनी विभाग के इंचार्ज को मामले की जांच करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रसूता के पति द्वारा HIV पॉजिटिव होने की जानकारी नहीं देने की बात भी सामने आई है। आखिर किन परिस्थितियों में सिजेरियन ऑपरेशन किया गया, इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर प्रसूता की HIV स्थिति को लेकर पहले से संदेह या जानकारी मौजूद थी, तो जांच रिपोर्टों में अंतर क्यों आया और ऑपरेशन से पहले सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किस स्तर तक किया गया। जांच के बाद ही इस कथित लापरवाही की जिम्मेदारी तय हो सकेगी
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
मेयर संजीव सिंह की तबीयत ने बढ़ाई चिंता, अस्पताल में भर्ती
#
डायलिसिस में नई उम्मीद, नया किडनी इम्प्लांट बार-बार सुई लगने की जरूरत कर सकता है कम
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भवन में निर्माण के भियंता और ठीकेदार के जुगलबंदी की चर्चा पहुंची डीसी कार्यालय ,ग्रामीणों ने एल ए एम् पीएस भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर कहा ...
#
डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद,2 दो गिरफ्तार
#
सोन नदी किनारे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अपराधी गिरफ्तार
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ भाजपा ने निकला मशाल मार्च, सरकार पर साधा निशाना
#
आफताब आलम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर भोंदू समेत 5 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और गोलियां बरामद