Date: 04/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
9/3/2026 5:08:15 PM IST
54
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad
: बिहार सरकार और जिला प्रशासन की ओर से अस्पतालों में होने वाली मौतों से संबंधित प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के मुताबिक, मृत्यु से संबंधित रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर संबंधित थाने को उपलब्ध करानी है, जबकि 48 घंटे के अंदर इसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। लेकिन औरंगाबाद सदर अस्पताल में इन निर्देशों के अनुपालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित हैं। इसी मामले को लेकर औरंगाबाद सिविल कोर्ट ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, न्यायालय की ओर से उनके वेतन पर भी अनिश्चितकाल के लिए रोक लगाए जाने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर जब सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट में देरी को लेकर न्यायालय ने जुर्माना लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि वह 3 सितंबर को करीब 3 बजे न्यायालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करेंगे।वहीं, अस्पताल में इस तरह की शिकायतें बार-बार सामने आने के सवाल पर डॉ. आशुतोष कुमार ने कहा कि कई रिपोर्ट तैयार होकर अस्पताल में रखी हुई हैं, लेकिन थाने की ओर से उन्हें समय पर न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण देरी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मामलों में डॉक्टरों की कमी के कारण रिपोर्ट समय पर तैयार नहीं हो पाती, जिससे रिपोर्ट न्यायालय तक पहुंचने में विलंब होता है। डॉ. आशुतोष कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों के संबंध में कहा कि इस मामले में वह स्वयं को दोषी नहीं मानते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह न्यायालय का सम्मान करते हैं और आज स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि न्यायालय में डॉ. आशुतोष कुमार की ओर से दिए जाने वाले स्पष्टीकरण के बाद इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
मेयर संजीव सिंह की तबीयत ने बढ़ाई चिंता, अस्पताल में भर्ती
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अनसुलझी पहेली को पुलिस सुलझाने में लगी ,पैसों का एंगल बना बड़ा रहस्य !
#
साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान, छात्राओं को बताए ठगी से बचने के तरीके
#
साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, कृष्णा इंटरनेट कैफे में पुलिस की छापेमारी
#
बिजली काटे जाने से ग्रामीण हुए आक्रोशित,बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीण आमने सामने,जीएम ने कहा ...
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष में कई केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू