Date: 03/09/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एकलव्य आवसीय विद्यालय चयनित सैकड़ों छात्र छात्राओं को दोबारा नहीं बुलाने से उनके भविष्य पर संकट 

9/2/2025 4:56:04 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh  tiwary . 
 
Sraykela  : एकलव्य मौडल आवसीय विद्यालय के लिए चयनित सैकड़ों छात्र छात्राओं एक बार  के बाद  पुनः नहीं बुलाये जाने से उनके 
भविष्य पर बन आया है। इस मामले को लेकर सभी संबंधित सभी ग्रामीण डीसी कार्यालय पहुँच कर किया प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द छात्र छात्राओं को स्कूल मे वापस लेने की मांग की।  मांगे पूरी नहीं हुई तो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष छात्र छात्राओं के साथ सभी परिजन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक सैकड़ों छात्र छात्राओं का एकलव्य मौडल आवसीय विद्यालय मे चयन हुआ था।  मगर एक बार सभी छात्र छात्राओं को एकलव्य मौडल आवसीय विद्यालय मे बुलाया गया, मगर गर्मी छुट्टी होने के उपरांत वापस अभी तक किसी छात्र छात्राओं को वापस एकलव्य मौडल आवसीय विद्यालय मे नहीं बुलाया गया है।  परिजनों की माने तो पहले चतरा एकलव्य मौडल आवसीय विद्यालय मे सभी का एडमिशन हुआ था। सभी छात्र छात्राएं वंहा जा कर पढ़ाई शुरू की, मगर एक वर्ष से सभी छात्र छात्राएं घर पर बैठे हुए है।  किसी को इनके भविष्य की चिंता नहीं है, आज सभी शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी  मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो सभी परिजन अपने छात्र छात्राओं के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
 
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट