Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सदर असपताल में एक महिला का मायोमेक्टोमी के बाद गर्भाशय उच्छेदन ऑपरेशन हुई सफलता पूर्वक

9/3/2025 8:40:53 PM IST

7602
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 
Dhanbad  : धनबाद के सदर असपताल में एक महिला का मायोमेक्टोमी के बाद गर्भाशय उच्छेदन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। यदि महिला यही ऑपरेशन किसी भी निजी अस्पताल में कराती तो उनके 60 से 70 हजार रुपए खर्च होते।इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि झरिया की रहने वाली 47 वर्षीय संजीदा खातून, पति मोहम्मद शेख, लगभग दो साल से पेट में दर्द और मासिक में अधिक रक्तश्राव से परेशान थी। गरीबी के कारण अपना इलाज कराने में असमर्थ थी। उन्हें सहिया से सदर अस्पताल के सुदृढ़ीकरण और यहां मिल रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी मिली। तत्पश्चात वह अपने पति के साथ आज अस्पताल पहुंची और स्त्री रोग विशेसज्ञ सह उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार से मिली। उन्होंने महिला की जांच की और ऑपरेशन कराने की सलाह दी। महिला के हामी भरने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया। उनकी बच्चेदानी में एक बड़ी गांठ थी जिसे पहले निकाला गया। उसके बाद गर्भाशय उच्छेदन ऑपरेशन किया गया।डॉ संजीव ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर और सामान्य है। यदि इस ऑपरेशन को महिला किसी भी प्राइवेट अस्पताल में कराती तो कम से कम उनके 60 से 70 हज़ार रुपये खर्च होते। महिला के पास आयुषमान कार्ड था। जिसका उन्होंने इस्तेमाल कर सदर अस्पताल में अपना इलाज कराया। ऑपरेशन दल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार, निश्चेतक डॉ आनंद, ओटी असिस्टेंट मधुसूदन मरांडी तथा ओम प्रकाश शामिल थे।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........