Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सुप्रीम कोर्ट ने दी बिहार मतदाताओं को राहत,आधार कार्ड अब होगा 12वां दस्तावेज
9/9/2025 6:08:28 PM IST
7502
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
New Delhi :
बिहार के लाखों मतदाताओं के लिए एक अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आदेश दिया कि आधार कार्ड को चुनाव प्रक्रिया में 12वें दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि इससे उन लाखों लोगों को फायदा मिलेगा, जो पुराने दस्तावेज न होने की वजह से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में दिक्कत झेल रहे थे। शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से कहा कि वह अपने अधिकारियों को निर्देश जारी करे कि आधार कार्ड को वैध दस्तावेज मानकर स्वीकार किया जाए। हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि आधार कार्ड को नागरिकता के प्रमाण के रूप में नहीं माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि चुनाव अधिकारियों को आधार कार्ड की प्रामाणिकता और वास्तविकता की जांच करने का अधिकार रहेगा। यानी अगर किसी मतदाता की पहचान को लेकर संदेह होता है, तो अधिकारी आवश्यक जांच कर सकेंगे। विदित हो कि बिहार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान चुनाव आयोग ने नागरिकता साबित करने के लिए 11 दस्तावेजों की सूची जारी की थी। इनमें राशन कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाणपत्र आदि शामिल थे। लेकिन बड़ी संख्या में लोग ऐसे थे जिनके पास ये पुराने दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इसके चलते कई लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़ नहीं पा रहे थे।अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आधार कार्ड को 12वें दस्तावेज के रूप में सूची में शामिल कर लिया गया है। इससे बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को राहत मिलेगी जो सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर अपनी पहचान और निवास का सबूत पेश करना चाहते थे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से मतदाता सूची के पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी आएगी और बड़ी संख्या में लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ पाएंगे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बंगाल में बढ़ते वोट प्रतिशत पर बोले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कहा भाजपा कर रही नौटकी
#
मुंगेर की धरती पर हुआ स्वामी सत्यानंद सरस्वती का पदार्पण ,आध्यात्मिक आस्था के महासंगम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी , मरीन ड्राइव परियोजना की ली जानकारी
#
राष्ट्रपति टू लेम पहुंचे बोधगया आगमन, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना ,गया एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक रहा हाई अलर्ट
#
धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, "मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश" के खिलाफ उबाल
#
बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा- कन्हैया कुमार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच अटेंडेंट की हुई मौत, शव को लाया गया धनबाद, परिजन ने कंपनी के खिलाफ किया जमकर हंगामा