Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार विधानसभा चुनाव : बेचैन है भाजपा मुस्लिम बाहुल्य 24 सीटों पर कमल खिलाने को
9/15/2025 4:08:46 PM IST
7546
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है। यहां भाजपा मुस्लिम बाहुल्य 24 विधानसभा सीटों के लिए अलग अलग दांव-पेंच आजमा रही है। भाजपा चाहती है कि ये सीटें हर हाल में उसकी झोली में जाएं। बीजेपी-जेडीयू ही नहीं, आरजेडी से लेकर कांग्रेस और एआईएमआईएम तक की साख दांव पर लगी है। ऐसे में क्या भाजपा 2020 की तरह सीमांचल में वर्चस्व बनाए रख पाएंगे? सीमांचल की 24 सीटों पर मुस्लिम आबादी 40 से 70 प्रतिशत तक है। 2020 में यहां ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने पांच सीटें जीतकर कांग्रेस और राजद को झटका दिया था, जिससे बीजेपी अप्रत्याशित रूप से मजबूत हुई। इस बार कांग्रेस और राजद ने इंडिया ब्लॉक के तहत मुस्लिम-दलित-यादव समीकरण साधने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने हाल में वोटर अधिकार यात्रा के जरिए आठ सीटों पर फोकस किया। एआईएमआईएम सीमांचल को अपनी सियासी प्रयोगशाला मानती है। मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की वजह से 2020 में यहां चौंकाने वाले नतीजे आए थे। इस बार भी पार्टी अकेले मैदान में है, जिससे वोटों के बंटवारे की संभावना बनी हुई है। उधर, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी धीरे-धीरे अपनी पैठ बना रही है। बीजेपी मुस्लिम वोटों की चुनौती के बीच दलितों और अति पिछड़ा वर्ग पर दांव खेल रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का गृह जिला किशनगंज है, जिससे सीमांचल की राजनीति पर बीजेपी का विशेष ध्यान है। बता दें कि बिहार का सीमांचल इलाका चुनावी समर की सबसे अहम रणभूमि बनता जा रहा है। मोदी की विकास रैली, राहुल का सीधा जनसंपर्क और ओवैसी का वोट बैंक समीकरण—ये तीनों फैक्टर आने वाले चुनाव को दिलचस्प बना रहे हैं। सवाल है कि क्या बीजेपी 2020 की तरह यहां फिर से कमल खिला पाएगी या विपक्ष की रणनीति इस बार रंग लाएगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन