Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

52 शक्तिपीठों में से एक चंडिका स्थान हुआ जलमग्न, भक्त हो रहे मायूस

9/20/2025 12:24:31 PM IST

7558
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Munger : देश के 52 शक्तिपीठों में से एक चंडिका स्थान जलमग्न हो चूका है। गंगा में आए पानी के कारण पूरा चंडिका स्थान पानी में डूब चूका है, जिस कारण भक्त वहां पूजा नहीं कर पाएंगे। गर्भ गृह में 5 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है। चंडिका स्थान मंदिर का मुख्य गेट न्यास कमिटी ने बंद किया है। वहीँ सचिव का कहना है की पानी निकलने के बाद ही भक्त गर्भ गृह में पूजा अर्चना कर पाएंगे। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
मुंगेर का चंडिका स्थान 52 शक्तिपीठो में से एक विशेष महत्व रखता है यहाँ सती का बायां नेत्र गिरा था। इस कारण वहां नेत्र की पूजा होती है। नवरात्रा के नौ दिन रोजाना हजारों की संख्या में भक्त मुंगेर गंगा घाट से जल भर माता को अर्पण करने आते है। पर इस बार इस नवरात्रा भक्तों को मायूसी होने वाली है कि गंगा में बड़े जलस्तर के कारण चंडीका स्थान परिसर भी पूरा जलमग्न हो गया है। गर्भ गृह जाने तक के रास्ते में लगभग 3 से 4 फीट तक पानी है वहीँ गर्भ गृह में लगभग 5 फीट तक पानी प्रवेश किया हुआ है। जिस कारण चंडिका स्थान धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा मंदिर परिसर के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो पाए। मंदिर के सचिव सौरभ निधि ने भक्तों से अपील करते हुए कहा कि अभी मंदिर के गर्भ गृह में काफी पानी है इस कारण मंदिर को भक्तों के लिए तत्काल बंद कर दिया गया है। इस कारण भक्त फिलहाल अपने घरों में पूजा करें। जैस ही गंगा का पानी निकलेगा मंदिर को पुनः भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा । 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........