Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
किसके सिर चढ़ेगा सरकार की ताज, सीट बंटवारे पर मौन क्यों ?
बिहार विधानसभा चुनाव में वोट कटवा की होगी इस बार महत्वपूर्ण भूमिका
10/7/2025 3:47:05 PM IST
7466
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका मुख्य रूप से दो राजनीतिक दल गठबंधन का है वह है "एनडीए" तथा" इंडिया" गठबंधन । चुनाव आयोग ने तिथि की घोषणा कर दी लेकिन ये दोनों गठबंधन सीट बंटवारे के मुद्दे पर अब तक टकटकी लगाए हैं। इसकी एक की मुख्य वजह सामने दिखाई पड़ती है कि दोनों को डर है की सीट बंटवारे की घोषणा पर असंतोष को लेकर घटक दल कहीं विरोध में बागी न बन जायें। बरना गठबंधन को चलाना मुश्किल हो जाएगा। जदयू से टूट कर बने प्रशांत किशोर इस बार सबसे बड़ा "वोट कटवा" की भूमिका की भूमिका में है। और इनका चुनाव परिणाम किसको लाभ और किसको क्षति पहुंचाएगा यह अब तक असमंजस में है। इस बार विधानसभा चुनाव में एक महत्वपूर्ण बात यह भी सामने आ रही है कि जितना दिलेरी के साथ "इंडिया" गठबंधन के मुख्य दल राष्ट्रीय जनता दल अर्थात (राजद )ने पिछले चुनाव में सीट लिया था इस बार स्थिति भिन्न हो सकती है। क्योंकि ओवैसी इस बार उनकी खेल बिगाड़ने के लिए कमर कस चुकें हैं। अर्थात उनका उद्देश्य है राजद का मुख्य समीकरण एम वाई अर्थात मुस्लिम यादव को हर हाल में फेल कर देना । और यह अगर फेल हुआ तो राष्ट्रीय जनता दल को इस बार करारी मात मिलेगी। अर्थात जितना नुकसान प्रशांत किशोर जदयू को पहुंचाएंगे उससे तनिक भी कम नहीं ओवैसी तेजस्वी यादव को पहुंचा देंगे। यहां एक महत्वपूर्ण बात यह भी है इस बार चुनाव मैदान में बागी घटक दल खेल को बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे । जिसका भय जदयू और राजद दोनों को हीं है। अर्थात इस बार सीट का अंतर केवल जदयू और राजद के बीच महत्वपूर्ण हीं नही बल्कि सरकार बनाने और बिगाड़ने वाली होगी। एक मुख्य घटक दल लोजपा (रामविलास) भी है जिसे इस चुनाव में एक मुख्य गेम प्ले करना है ।वह गेम नीतीश और तेजस्वी दोनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जहां तक भाजपा की बात है तो भाजपा के स्ट्राइक रेट इस बार और भी भाग सकता है क्योंकि उसकी चाल जातिगत से हटकर विकास मद से होती है और आगे भी होती रहेगी। बीजेपी कभी भी चेहरे की राजनीति नहीं करती । आज सम्राट चौधरी है तो हो सकता है कि कल कोई और चौधरी मुखिया बनकर भाजपा को हाथ थाम ले। अर्थात बिहार ही नहीं किसी भी चुनाव में भाजपा के मतदाता ऐसे होते हैं जो किसी और के पक्ष में मतदान नहीं कर सकते वह हमेशा ही भाजपा को ही करेंगे। इसलिए इस चुनाव में भाजपा की उछल कूद अन्य की तुलना में स्थिर है। अर्थात भाजपा के मतदाता साइलेंट है उनकी मौन चुप्पी का राज परिणाम में ही दिखाई पड़ेगा। ऐसे में समीक्षात्मक स्थिति में इस बार बिहार में सरकार का दाव सहज समझने लायक नहीं। देर से ही सही गठबंधन को जल्द ही सीट बंटवारे का राज खोलने होंगे तभी वह चुनावी समर में अभियान चला पाएंगें ।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल
#
मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत
#
प्रखंड पदाधिकारी और कर्मचारी के खिलाप पंचायत जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा ,धरने पर बैठे
#
विधानसभा में ‘हर घर जल’ योजना पर भड़कीं रागिनी सिंह ,कही झरिया में ‘हर घर जल’ योजना है ठप और मंत्री से मांगा जवाब
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस